सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु नोएडा से डीएनडी होकर आश्रम की ओर जाने वाले यातायात का निम्नानुसार डायवर्जन किया जायेगा
नोएडा ग्रेटर नोएडा : सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे Six Lane access control Highway को दिल्ली महारानी बाग जंक्शन से जोडे जाने के कार्य को दिनांक 03.08.2024 को रात्रि 23ः00 बजे से दिनांक 04.08.2024 को प्रातः 05ः00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। जिसके दृष्टिगत सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु नोएडा से डीएनडी होकर आश्रम की ओर जाने वाले यातायात का निम्नानुसार डायवर्जन किया जायेगा-
1-नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से डीएनडी होकर आश्रम की ओर जाने वाले वाहन दलित प्ररेणा स्थल से चिल्ला रेड लाइट, अक्षरधाम/सराय काले खां होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
2-रजनीगन्धा अण्डरपास/सैक्टर 16 से डीएनडी होकर आश्रम की ओर जाने वाले वाहन डीएनडी टोल से यू-टर्न कर, चिल्ला रेड लाइट, अक्षरधाम/सराय काले खां होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
कृपया असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे।
यातायात सम्बन्धी जानकारी हेतु यातायात पुलिस के हेल्पलाइन न. 9971009001 से सम्पर्क कर सकते है।
