गड्ढा युक्त रास्ते में कीचड़ में फंसा ट्रैक्टर , ग्रामीणों में भारी आक्रोश

अछनेरा- फतेहपुर सीकरी । विकासखंड के अंतर्गत चौमा शाहपुर से अकोस नगरिया, महदऊ, नगला धीमर, इम्लामदा, बसेरी, सुरौठी, मड़ौली, आदि गांवों के लिए जाने वाला रास्ता दलदल युक्त हो गया है बारिश के दिनों में रास्ते पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है , खेतों पर ट्रैक्टर से चारा लेने गए किसानों का ट्रैक्टर फंस जाने से बा मुश्किल ट्रैक्टर को निकाला जा सका । ग्रामीणों ने बताया कि चौमा शाहपुर से अकोस नगरिया के बीच में 2 किलोमिटर का कच्चा एवं दलदलीय रास्ता है जिसमें आज किसान रनवीर बघेल के ट्रैक्टर ट्राली फंस गए रोजाना कोई न कोई वाहन फंस जाता है और छोटे छोटे हादसे होते रहते हैं यही छोटे हादसे किसी दिन बड़ा रूप ले सकते हैं
ग्रामीण समाज सेवी भूदेव सोगरवाल, वंशी जाट यूवा नेता, जितेंद्र सिंह, सतीश, बलवीर नेताजी, राजनसिंह हवलदार, देसा जाट, बनेसिंह, रामनारायण शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, प्रदीप फौजदार,कुलदीप, संदीप जाटव, हरेंद्रसिंह, पवन नगरिया, मीनू, लक्ष्मण शास्त्री, गोगा, राकेश, रनवीर बघेल, दिलीप फौजदार,अतरसिंह आदि ने रोष प्रकट करते हुए 2 किलोमीटर लंबे मार्ग को बनवाने की मांग आगरा जिला अधिकारी से की है
