जीवनी मंडी से भी मिलती है ट्रकों को नो एंट्री में एंट्री

उत्तर प्रदेश

आगरा :- शहर में भले ही नो एंट्री में ट्रक से कोई दुर्घटना हो जाए मगर चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को उससे कोई लेना-देना नहीं है उन्हें तो केवल अपनी जेब गर्म करके नो एंट्री में ट्रकों को निकालने से ही मतलब रहता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिन गुरुवार समय लगभग 4:30 बजे के आसपास ट्रैफिक पुलिस के दो जवान खाटू श्याम मंदिर के सामने भी खड़े थे उनके सामने ही नो एंट्री में ट्रक जीवनी मंडी चौराहे से होते हुए जमुना किनारे की ओर चला गया जबकि चौराहे पर भी ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी यह तो एक दिन वह समय है का खुलासा किया जा रहा है जबकि चौराहे के आसपास वह खाटू श्याम मंदिर के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं जिसकी पुष्टि नो एंट्री में आते जाते हुए ट्रकों को
देखा जा सकता है।

सूत्र बताते हैं कि प्रतिदिन यहां से नो एंट्री में ट्रक 10 से 15 निकलते हैं जो की कुछ जमुना किनारे की ओर तो कुछ जीवनी मंडी होते हुए वाटर वर्क्स की और जाते हैं सूत्र बताते हैं कि प्रति ट्रक 300 से 400 रुपये लिए जाते हैं जिसकी उच्च स्तरीय जांच होने पर खुलासा हो जाएगा

सूत्रों का यह भी कहना है कि यहां से लोडिंग टेंपो से भी हफ्तेदारी ली जाती है जो नहीं देता है उसके लिए चालान की प्रक्रिया खुली रहती है और जो सिस्टम में चलते हैं उनके लिए कागज हो या ना हो आवर हाइट हो या अन्य कोई कमी हो वो बेखौफ होकर पुलिस की नाक के नीचे से भी खुलेआम जा सकते हैं।

देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब इस और पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेते हुए कार्रवाई को अमल में लाते हैं यह तो आने वाला समय बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *