उधम सिंह नगर निकाय चुनाव: किच्छा और सिरौली कलां में कांग्रेस का परचम, दोनों सीटों पर कब्जा

उत्तराखंड राज्य

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के किच्छा और सिरौली कलां नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस ने परचम लहराया है. दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. सिरौली कलां से रशीदा बेगम जीती हैं. जबकि, किच्छा से कांग्रेस उम्मीदवार राजेश प्रताप सिंह जीते हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज किच्छा में नवीन मंडी परिसर के अंदर वोटों की गिनती की गई.

बता दें कि, इससे पहले आज सुबह उधम सिंह नगर जिले के किच्छा और सिरौलीकलां में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हुई. चुनाव बैलेट पेपर से होने के कारण मतगणना को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थी. चुनाव प्रक्रिया के दौरान मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था. अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद आज मतगणना कराई गई. मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

किच्छा-सिरौली कलां निकाय चुनाव की हुई मतगणना: मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए. मतगणना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थी. प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की तैनाती को अंतिम रूप दिया गया था.

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना: मतगणना से एक दिन पहले मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अन्य अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मतगणना कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकासी व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए.

कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी जीते: सिरौली कलां नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस की राशिदा बेगम जीती है. राशिदा ने फरहीन जहां को 1,763 वोटों से हराया है. उधर, किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने संदीप अरोड़ा को 6,077 वोट से मात दी है. लंबे समय तक मतगणना चलती रही. चौथे राउंड का फाइनल रिजल्ट आया. जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह विजयी हुए.

बीजेपी ने हरीश रावत के बयान पर दी प्रतिक्रिया: हरीश रावत के इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई. बीजेपी के किच्छा के पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के लोग लाठी लेकर आएंगे, तो बीजेपी की ओर से उन्हें फूल दिए जाएंगे. दोनों दलों के नेताओं के बयानों के बाद मतगणना से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है.

किच्छा में ये थे प्रत्याशी: किच्छा नगर पालिका परिषद चुनाव में बीजेपी से बतौर प्रत्याशी संदीप अरोड़ा मैदान में थे. जबकि, कांग्रेस से राजेश प्रताप सिंह प्रत्याशी थे.

सिरौली कलां में ये थे प्रत्याशी: सिरौली कलां नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राशिदा बेगम को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया था. बीजेपी ने यहां किसी को अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया था. निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर फरीन जहां भी अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *