गौतमबुद्धनगर 20 मार्च, 2026
जिला समाज कल्याण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सतीश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार की वरिष्ठ नागरिकों हेतु अटल अभ्युदय योजना के अंतर्गत राज्य कार्ययोजना के तहत जनपद में विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।
योजनान्तर्गत जनपद में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए मोतियाबिंद सर्जरी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर, उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधियां, संवदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम, अंतर-पीढीगत जुडाव गतिविधियां एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम किया जाना है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त गतिविधियों के संचालन के लिए जनपद स्तर पर संस्था/एनजीओ का चयन जनपद स्तरीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा किया जाएगा। समिति द्वारा क्रमबद्ध दी गई अनिवार्य अर्हताओं के आधार पर संस्था/एनजीओ का चयन किया जाएगा।
1- संस्था के पास सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 (1860 का XXI) अथवा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के किसी संबंधित अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए तथा Clinical Establishment Act के अंतर्गत पंजीकृत अस्पताल के साथ एमओयू अनिवार्य होगा।
2- गैर सरकारी संगठन/स्वैच्छिक संगठन के पास एनजीओ/वीओ0 के नाम से एक राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता होना चाहिए।
3- संस्था का नीति आयोग के एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
4- संस्था का पंजीकरण प्रमाण पत्र 01.07.2022 से पूर्व का होना अनिवार्य है।
5- पैन कार्ड/जीएसटी प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करनी होगी।
6- विगत 02 वर्षों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।
7- मोतियाबिंद सर्जरी के क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का सिद्ध अनुभव तथा विगत 02 वर्षों में कम से कम 250 सफल मोतियाबिंद सर्जरी का अनुभव होना चाहिए।
8- विगत तीन वित्तीय वर्षों (2022-23, 2023-24, 2024-25) के ऑडिट लेखा विवरण प्रस्तुत करने होंगे।
9- 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र कि संस्था किसी भी सरकारी निकाय द्वारा ब्लैकलिस्ट नहीं है।
10- संस्था के लेटरहेड पर घोषणा पत्र (Annexure-1 एवं Annexure-2)।
11- जनपद स्तरीय समिति द्वारा निर्धारित अन्य शर्तें भी लागू होंगी।
अतः उपरोक्त अर्हताओं एवं शर्तों को पूरा करने वाली इच्छुक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) अथवा स्वैच्छिक संगठन (वीओ) अपने प्रस्ताव कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या 116, विकास भवन, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में 24 मार्च 2026 तक उपलब्ध करा सकते हैं।
