केंद्रीय बजट 2026-27: 12.75 लाख तक कर मुक्त आय से हिमाचल के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत

राज्य हिमाचल प्रदेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 का बजट पेश किया। इसके बाद बजट रिेएक्शन आने शुरू हो गए हैं। विशेष रूप से केंद्रीय बजट में 12.75 लाख रुपये तक की कर मुक्त आय से मध्यम वर्ग की बड़ी राहत दी गई है। इससे हिमाचल के कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य में सेवाएं देने वाले करीब 30 हजार केंद्रीय कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

कृषि क्षेत्र में डिजिटल

कृषि के क्षेत्र में डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रस्ताव से प्रदेश के बागवानों और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

सौर ऊर्जा की दिशा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से पहाड़ी क्षेत्रों के परिवारों को आर्थिक राहत के साथ-साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी।

निर्मला सीतारमण ने अनुराधा ठाकुर को पास बुलाया

केंद्रीय वित्त मंत्री डा. निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए संसद की सीढ़ियों पर खड़ी थी। सीतारमण ने बजट तैयार करने वाली टीम में शामिल हिमाचल कैडर की आइएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर से निकट बुलाया। अनुराधा ठाकुर के नेतृत्व में अगले वित्त वर्ष 2026-27 का बजट तैयार हुआ है।

पिछले आठ वर्ष से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वर्तमान में अनुराधा ठाकुर केंद्रीय वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों की सचिव हैं। 1994 बैच की आइएएस अधिकारी प्रदेश में हमीरपुर जिला की उपायुक्त रह चुकी हैं और विभिन्न पदों पर सचिव रहते हुए सेवाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *