35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अयोध्या।रुदौली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को 35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।जानकारी के अनुसार भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी को मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति व्यक्ति रुदौली नवीन मंडी के निकट कूढा सादात से रुदौली मार्ग पर खड़े होने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तत्काल अपने हमराही का,गोविंद यादव,का,दुर्गेश यादव व रजत कुमार के साथ तत्काल मुखबिर द्दारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर शातिर अपराधी अभियुक्त राम सिंह चौहान पुत्र अमीरे चौहान निवासी ग्राम जमुनियांमऊ कोतवाली रुदौली को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के पास से 35 ग्राम अवैध स्मैक बरबाद की गई।चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध रुदौली कोतवाली में धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है।चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए शातिर अभियुक्त का एक आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त के विरुद्ध रुदौली कोतवाली में लगभग आधा दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
