साधु के वेश में दिख रहे 2 युवकों के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल

Video News

साधु के वेश में दिख रहे 2 युवकों के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल


अयोध्या। अयोध्या में साधु रूप में नजर आ रहे 2 युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें दो युवक मिलकर दो साधुओं की पिटाई कर रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वह साधु हैं या नहीं, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो में दिख रहा है कि इन युवकों के साथ मारपीट करने वाला शख्स उन पर छेड़खानी का आरोप लगा रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो युवक साधु-संतों की पिटाई कर रहे हैं। पीछे से एक महिला के चिल्लाने की भी आवाज आ रही है। एक साधु बुलेट पर बैठ रहा है। वहीं, कुछ युवक साधु को खींच कर पीट रहे हैं। इसी बीच साधु जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद कुछ युवक साधु को चप्पलों से पीटते दिखते हैं। युवक कहते सुनाई देते हैं कि लड़की को छेड़ता है, शर्म नहीं आती। इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है, इसके बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है।
वीडियो सामने आने के बाद अयोध्या पुलिस ने कार्रवाई की है। कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक को वायरल वीडियो की आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया। अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *