विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 216 व्यक्तियों के विरूद्ध खुले में शराब पीने पर धारा 292 बीएनएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी

गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री बबलू कुमार के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन श्री शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सेन्ट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 216 व्यक्तियों के विरूद्ध खुले में शराब पीने पर धारा 292 बीएनएस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
