मिशन शक्ति फेस-5 के अन्तर्गत ऑपरेशन खोज मे कार्यवाही करते हुए थाना ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ को परिजनों से मिलाया, परिजनों नें जताया पुलिस का आभार

Video News

मिशन शक्ति फेस-5 के अन्तर्गत ऑपरेशन खोज मे कार्यवाही करते हुए थाना ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ को परिजनों से मिलाया, परिजनों नें जताया पुलिस का आभार

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेस-5 के अन्तर्गत ऑपरेशन खोज मे कार्यवाही करते हुए थाना ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ को परिजनों से मिलाया, परिजनों नें जताया पुलिस का आभार

पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा शैल्टर होम्स में समय-समय पर महिलाओं एवं बच्चो की काउन्सलिंग की जाती है। ए0एच0टी0यू0 टीम ने दिनांक 07.10.2024 को शैल्टर होम ,अपना घर आश्रम सै0-34 नोएडा में निवासित महिलाओं की काउन्सलिंग की तो वहां पर एक महिला जो दिनांक 05.10.2024 को लावारिस हालत में घूमते हुए देखकर थाना सैक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा अपना घर आश्रम में लाया गया। ए0एच0टी0यू0 टीम ने महिला से उसके परिजनो के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया तो महिला ने अपना नाम राजवती (काल्पनिक नाम) उम्र करीब 85 वर्ष निवासी दिल्ली बताया जो आनन्द बिहार के स्टेशन पर अपने परिवार से बिछड गयी थी। ए0एच0टी0यू0 टीम व अपना घर आश्रम की टीम द्वारा महिला के फोटो आस-पास के शैल्टर होम में सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये। महिला के परिजन महिला को ढूँढते हुए अपना घर आश्रम बडपुरा दिल्ली पहुँचे तो वहाँ पर महिला का फोटो दिखाया तो उन्होने बताया कि यही हमारी माँ है। इसके बाद महिला के परिजनो को अपना घर आश्रम सैक्टर-34 नोएडा का पता दिया और वे लोग अपना घर आश्रम सैक्टर-34 नोएडा पर आये। ए0एच0टी0यू0 टीम व अपना घऱ आश्रम के सहयोग से महिला को दिनांक 09.10.2024 को उसके बेटे के सुपुर्द किया गया। महिला के बेटे ने अपनी मां को पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।इसी क्रम में अपना घर आश्रम सैक्टर-34 नोएडा से ही 03 महिलाएँ क्रमशः 1. लक्ष्मी (काल्पनिक नाम)उम्र 38 वर्ष निवासी जिला भागलपुर बिहार 2. देवी ’(काल्पनिक नाम) उम्र 35 वर्ष निवासी बसौता थाना सोभेपुर जिला सारन बिहार 3. नेहा (काल्पनिक नाम) निवासी थाना गरहट मालेपुर जिला जमूई बिहार, इसी माह मे जगशान्ति शैल्टर होम ग्रेटर नोएडा एवं थाना ए0एच0टी0यू0 ने 03 बालिकाओं की काउन्सलिंग कर उनसे उनके परिजनों की जानकारी प्राप्त कर थाना एएचटीयू टीम ने बालिकाओें द्वारा दी गयी सूचना पर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। उपरोक्त महिलाओ एंव बालिकाओ के परिजनों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *