25 लाख दीये प्रज्ज्वजित कर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्डः कुलपति

Video News

25 लाख दीये प्रज्ज्वजित कर बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्डः कुलपति

कुलपति ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर संयोजकों व अधिकारियों के साथ की बैठक

अयोध्या।डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर संयोजकों, सह-संयोजकों व अधिकारियों के साथ बैठक की।
गुरुवार को विवि के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में रामनगरी के दीपोत्सव के लिए वृहद चर्चा की। कुलपति ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रभु श्रीराम के दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनायेंगे। कुलपति ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद का पहला दीपोत्सव है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के समन्वय से छोटी दीपावली पर अयोध्या के 55 घाटों पर 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित करके विश्व कीर्तिमान बनायेंगे। कुलपति ने बताया कि दीपोत्सव को अलौकिक बनाने के लिए 22 समितियां बना दी गई।
नोडल अधिकारी प्रो संत शरण मिश्र ने बताया कि 30 अक्टूबर के दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर 25 लाख दीए जलाने के लिए 28 लाख दीए बिछाये जायेंगे। समन्वयक एवं स्वयंसेवकों की सूची पंजीकरण के लिए 15 अक्टूबर तक समय निर्धारित किया गया है। घाट वार दीपों की मैपिंग का कार्य 12 अक्टूबर तक कर लिया जायेगा। 25 से घाटों पर दीए लगाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। 29 अक्टूबर को घाटों पर लगे दीए की गणना होगी। 30 अक्टूबर को घाटों पर लगे दीयों में बाती, तेल डालना व प्रज्ज्वलित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *