क्या अब सीमा हैदर भी जाएगी पाकिस्तान,भारत सरकार के फैसले से सचिन मीणा की उड़ी नींद

दिल्ली/एनसीआर

ग्रेटर नोएडा।दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले और के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में बड़ी कटौती की है,सिंधु जल संधि स्थगित कर दिया है,अटारी चौकी को बंद किए जाने,भारत में पाकिस्तानी दूतावास को बंद कर दिया है।भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा है।ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अवैध रूप से भारत में रह रही सीमा हैदर का क्या होगा।

हालांकि सीमा हैदर का दावा है कि उसने यहां ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ शादी कर लिया है। अब वह हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन भी करने लगी है। हालांकि अभी तक सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं मिली है।ऐसे यह देखने की बात है कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले का सीमा के ऊपर कितना असर होता है।यहां एक और गौर करने की बात है कि सरकार ने वीजा रद्द करने की बात कही है, जबकि सीमा हैदर बिना वीजा पासपोर्ट के ही भारत में आई है।

ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या अब सीमा हैदर को भी केंद्र सरकार देश की सीमा से बाहर करेगी।इस सवाल का जवाब तो समय देगा,लेकिन फिलहाल सीमा के अवैध तरीके से भारत की सीमा में घुसने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सीमा ने विभिन्न मौकों पर दावा तो किया है कि अब भारत में रहेगी और यहीं पर उसकी अर्थी उठेगी।

बता दें कि सीमा हैदर पबजी गेम खेलते हुए रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के संपर्क में आई थी।इस दौरान दोनों में प्यार हो गया और वह लगभग दो साल पहले अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़ कर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में घुस आई। तब से सीमा ग्रेटर नोएडा में सचिन के घर में ही रह रही है।दोनों ने शादी भी कर ली है।अब उसे सचिन से एक बेटा पैदा हुआ है।अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर है।

क्या सीमा हैदर भी जाएगी पाकिस्तान इस सवाल पर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।कई यूजर्स सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की सलाह दे रहे हैं,कई यूजर्स दावा करते नजर आ रहे हैं कि सीमा हैदर को अब भारत छोड़ना होगा। कुछ यूजर सीमा हैदर को स्टार बनाने पर नाराजगी जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *