रायभा में संपन्न हुआ महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम

अछनेरा : विकासखंड अछनेरा के गांव रायभा में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया आगे बता दें पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन मेंद्वारा चलाए जा रहे महिला जागरूकता अभियान के क्रम में एसीपी किरावली शिरोमणि उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक थाना अछनेरा ने ग्राम सभा रायभा में महिलाओंको जागृत करने के लिए साइबर अपराध सोशल मीडिया से संबंधित ,अपराध,श हेल्पलाइन नंबर 1090 ,112 शिक्षा के लिए जागरूकता आत्म निर्भरता नए कानून प्रावधान गुड टच, बेड टच नैतिक जिम्मेदारी नैतिक मूल्यों से संबंधित जागरूकता आत्म सुरक्षा आदि से संबंधित जानकारी पर प्रकाश डालकर महिलाओं को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया और कार्यक्रम मे आने वाली महिलाओं से उनके सुझाव भी प्राप्त किये साथ ही साथ पुलिस कमिश्नरेट आगरा स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु तैयार कार्य योजना एवं नवीन कानूनो के बारे में महिला संबंधी नवीन कानूनों प्रावधानों से अवगत कराया गया इस मौके पर एसीपी किरावली शिरोमणि उपाध्याय, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे
