पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर 20 व थाना फेस 1 क्षेत्र के अंतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह के निर्देशन में एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर 20 व थाना फेस 1 क्षेत्र के अंतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वाल्मीकि मन्दिर /शोभायात्रा रूट की तैयारी आदि का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों व व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली जाये एवं सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए पेट्रोलिंग की जाये।
