थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र बरामद

Video News

थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र बरामद


नोएडा। दिनांक 16.10.2024 की रात्रि में थाना सेक्टर 20 नोएडा क्षेत्रान्तर्गत निठारी ग्राम में घर में घुसकर मारपीट/तोडफोड करते हुए फायरिंग करने की घटना घटित हुई। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर 20 नोएडा पर मु0अ0सं0 341/2024 धारा 109(1) / 333 / 115(2) / 352 / 351(3) / 324(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा दिनांक 16.10.2024 की रात्रि में ही अभियुक्त संजय अवाना पुत्र महेन्द्र अवाना निवासी ग्राम निठारी सेक्टर 31 नोएडा उम्र करीब 48 वर्ष को ब्लड बैंक के पास निठारी सेक्टर 31 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के कब्जे से हुई बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 की वृद्धि की गयी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *