आगरा। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर बवाल के मामले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की 10 टीम गिरफ्तारी में लगी हैं। इसमें एडीसीपी आदित्य सिंह, 4 एसओजी और 6 पुलिस टीम सहित 100 पुलिसकर्मी शामिल हैं। हरियाणा के साथ राजस्थान में दबिश दी जा रही है। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर प्रदर्शन से पहले क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर एलान किया था। लोगों की भीड़ को जुटाया था।
