पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़,घायल व गिरफ्तार

अपराध

 

गौतमबुद्ध नगर:-जिले की थाना कासना पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर पर चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक संदिग्ध मो0सा0 आती हुयी दिखाई दी जिसे रूकने का इशारा किया गया लेकिन मो0सा0 सवार पीछे मुडकर भागने लगे। पुलिस द्वारा मो0सा0 सवार का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख मो0सा0 सवार द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान दानिश पुत्र अकबर निवासी कालापीर थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर के रूप में हुयी। बदमाश के कब्जे से 01 मो0सा0 स्पलैंडर तथा 01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस बरामद। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध नकबजनी ,चोरी, गैंग्स्टर आदि आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *