आगरा में मरने के लिए यमुना में कूदा व्यक्ति, नदी में डूबने लगा तो बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा.पुलिसकर्मियों ने बचाई इसकी जान

अपराध

आगरा में मरने के लिए यमुना में कूदा व्यक्ति, नदी में डूबने लगा तो बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा.पुलिसकर्मियों ने बचाई इसकी जान

आगरा में मरने के लिए कूदा एक व्यक्ति यमुना में डूबने लगा तो बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा. ऐसे में ताज सुरक्षा की जल चौकी पुलिस ने दशहरा घाट से उस व्यक्ति को डूबने से बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला. व्यक्ति पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था

जानिए क्या है मामला

आज रविवार को दोपहर लगभग 12:20 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति अम्बेडकर पुल से यमुना नदी में कूद गया, किंतु कूदने के तुरंत बाद जीवन बचाने के लिए मदद के लिए चिल्लाने लगा.

यमुना नदी में व्यक्ति को डूबता देख एवं “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनकर, थाना ताज सुरक्षा की जल चौकी पुलिस एक्टिव हो गई. दशहरा घाट पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने अपनी बहादुरी, शौर्यता एवं कुशलता का परिचय देते हुए, पीएसी एवं स्टीमर बोट की सहायता से नदी में उतरकर उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, और उसकी जान बचाई. पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *