मोदी-योगी की हुई मुलाकात, यूपी को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष।

राजनीति

उत्तर प्रदेश बीजेपी को जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। दिल्ली में सीएम योगी की पीएम मोदी और जेपी नड्डा से अहम मुलाकात हुई। करीब एक घंटे चली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चयन पर गहन चर्चा हुई। जल्द बड़ा ऐलान हो सकता है।;

प्रदेश में नाम को लेकर तेज हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अटकलें तेज हैं। कई नामों की चर्चा लगातार पार्टी के गलियारों में चल रही है। लेकिन अब तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। वहीं देश के कई अन्य राज्यों में बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। जिससे यूपी में देरी पर सवाल उठने लगे थे।

केशव मौर्य बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के भीतर चल रही हलचल और सूत्रों की मानें तो राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शीघ्र ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके पीछे की वजह है उन्हें पार्टी का अगला प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व इस पद के लिए मौर्य के नाम पर लगभग सहमत हो चुका है और जल्द ही उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से किया जा रहा है।

2017 की प्रचंड जीत के समय भी अध्यक्ष थे केशव मौर्य

गौरतलब है कि 2017 में जब बीजेपी ने यूपी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। तब भी केशव प्रसाद मौर्य ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। अब जब वह फिर से 2027 में 2017 दोहराने की बात कर रहे हैं। तो यह अटकलें तेज हो गई हैं कि भाजपा उन्हें दोबारा संगठन की कमान सौंपने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *