किसी घुसपैठिए के लिए भारत खाला का घर नहीं होगा:केशव प्रसाद मौर्य

राजनीति

लखनऊ।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक 2025 पर शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। केशव प्रसाद ने कहा कि किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब खाला (मौसी) का घर नहीं होगा।

 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब कोई खाला का घर नहीं होगा।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में नए भारत की नई आव्रजन नीति ने अंग्रेजों के जमाने के आव्रजन संबंधी कानून का चोला उतार दिया है।नए भारत की नई आव्रजन नीति देश के लिए गौरव की बात है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए बधाई के पात्र हैं। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी था।घुसपैठ कराने वाले विपक्षी दल इस नई नीति से हक्का-बक्का रह गए हैं। बता दें कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लोकसभा में आप्रवास और विदेशियों से संबंधित विधेयक 2025 पर चर्चा का जवाब दिया। चर्चा के बाद सदन ने इस विधेयक को पारित कर दिया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्लेटफार्म एक्स पर केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट कर कहा कि सपा और श्री अखिलेश यादव का PDA परिवार डेवेलपमेंट एजेंसी,जनता के नाम पर परिवारवाद,धोखाधड़ी और धोखेबाजी का नया खेल,पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सिर्फ़ ढाल हैं, असली मकसद परिवार और अपराधियों को सत्ता तक पहुंचाना है। साइकिल यात्रा के नाम पर जनता को फिर से गुमराह करने की कोशिश सफल नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *