आगरा:-भारतीय किसान यूनियन हलधर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आगरा में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई , तिरंगा यात्रा आगरा के वायु विहार पथौली से प्रारंभ होकर आगरा के किरावली स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाप्त हुई ।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने के लिए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी जैसे ही आगरा की धरती पर पहुंचे तो उत्साह से परिपूर्ण कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल माला और पटका पहनाकर के स्वागत और सम्मान किया, आगरा में संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं की भीड़ के जोश और संख्या को देखकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष काफी उत्साहित दिखाई दिए और खुली गाड़ी की छत पर बैठकर , हाथ में तिरंगा झंडा और शरीर पर तिरंगा लपेटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी जैसे ही आगरा की सड़कों पर निकले तो मानो किसानों का सैलाब आगरा की सड़कों पर तिरंगा लेकर उमड़ पड़ा हो , जैसे-जैसे यात्रा अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगी वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं का उत्साह तिरंगे के जुलूस में आसमान को चूमने लगा भारत माता के जयकारों के साथ में जैसे ही तिरंगा यात्रा सड़कों से गुजरी तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर किसानों के नेता का स्वागत और सम्मान भी किया , लोगों से सम्मान के उत्साह से उत्साहित भारतीय किसान यूनियन हलधर के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि सरकारों के द्वारा किसानो की आय दुगनी करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लाख दावे किए हैं लेकिन इसके बावजूद आज भी किसानों की स्थिति दयनीय है. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों के लिए किसान आयोग का गठन नहीं करती तब तक उनकी स्थिति पर चिंतन मनन करना उनके साथ छलावा है. इसलिए यूनियन की एक ही मांग है कि भारत सरकार किसान आयोग का गठन करें और किसानों के जीवन स्तर को उठाने के लिए सार्थक पहल करें ।
भारतीय किसान यूनियन हलधर के द्वारा आगरा के माल रोड प्रतापपुरा एमजी रोड सुभाष पार्क शाहगंज और बोदला होते हुए तिरंगा यात्रा किरावली स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंची जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद में रैली को समाप्त किया. किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगरा में सफल तिरंगा यात्रा के लिए आगरा के जिला अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी , तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ में प्रमुख रूप से फतेहपुर सीकरी से लोकसभा चुनाव कांग्रेस से चुनाव लड़े रामनाथ सिकरवार फौजी बाबा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोपाल सिंह भदौरिया प्रदेश महासचिव बलीशेर ,जिलाध्यक्ष अशफाक अली,किसान यूनियन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लवकेश सोलंकी , आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
