Featured Video Play Icon

भारतीय हलधर किसान यूनियन की समीक्षा बैठक हुई संपन्न,किसान आयोग के गठन की मांग तेज

Press Release

जनपद आगरा:-जिले के केके नगर सिकंदरा स्थित कनक पैलेस में भारतीय हलधर किसान यूनियन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ,जहां संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया साथ ही खाद,बिजली,सिंचाई और छुट्टा पशुओं जैसी किसानों समस्याओं पर गहन चर्चा हुई ।समीक्षा बैठक में मुख्य पदाधिकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया आउट अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी ।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी एंव प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल भदौरिया एंव जिलाध्यक्ष आगरा असपाक अली के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए तीन लोगों को अहम जिम्मेदारियां दी गई ।

मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम लगातार सरकार से किसान आयोग गठन की मांग कर रहे हैं ,किसान आयोग के गठन से किसानों को लाभ मिलेगा और किसानों की आत्महत्या जैसी आपदाओं से निपटने और किसानों को उचित मूल्य, ऋण, बीज व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने में सहायक होगा।इसके साथ ही जब तक किसान आयोग का गठन नहीं होता है तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे और सरकार से अपनी मांगे रखते रहेंगे ।

प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल भदौरिया ने कहा कि आज कनक पैलेस सिकंदरा में समीक्षा बैठक की गई है और इस बैठक का उद्देश्य यह है कि हमारे संगठन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली गई थी उसमें कुछ अव्यवस्थाएं हमारी तरफ से रह गई थी जिसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से चर्चा की गई और इस बैठक में उसी पर विचार किया गया है ।इसके साथ ही हमारे द्वारा आज डॉ एसके चौहान (हाथरस),राज ठाकुर ,मोतीलाल कुशवाह को जोड़ा गया है ।

जिलाध्यक्ष असपाक अली ने कहा कि आज कनक पैलेस सिकंदरा में हुई समीक्षा बैठक में कुछ नए लोगों को जोड़ा गया है साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की गई है ।इसके साथ आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ काफी जगह किसानों की फसलें नष्ट हुई है उसको लेकर हम प्रशासन से मुलाकात कर रहे हैं और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं ।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी,प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष असपाक अली,प्रदेश महासचिव कुंवर बलीशेर,डॉ एसके चौहान,राज ठाकुर,मोतीलाल कुशवाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *