सेना के सम्मान में दक्षिण विधानसभा में निकाली तिरंगा यात्रा
डॉ अलौकिक उपाध्याय ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
देश के वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मन को दिया मुंहतोड़ जवाब – डॉ आलोकिक उपाध्याय
आगरा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की धरम पूछकर की गई हत्या के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के वीर सेनिकों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। वीर सैनिकों के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली। अग्रसेन सेवा सदन लोहा मंडी रोड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा राजनगर बस्ती होती हुई राजा मंडी रेलवे फाटक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रतिनिधि के रूप में डॉ अलौकिक उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया। युवा भाजपा नेता डॉ अलौकिक उपाध्याय ने कहा हमारे देश के वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मन के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा जिस तरीके से आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों की धर्म पूछ कर हत्या की थी इसका बदला भारतीय सेवा के वीर सैनिकों ने अपने शौर्य पराक्रम के माध्यम से लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत अपनी रक्षा के लिए सक्षम है और दुश्मन की हर कायराना हरकत का जवाब देने के लिए हमारे देश की तीनों सेनन के वीर सैनिक शौर्य पराक्रम के साथ तैयार हैं।
तिरंगा यात्रा में दिखा युवा जोश
दक्षिण विधानसभा में आयोजित तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की तादाद में युवाओं ने भारत माता की जय वंदे मातरम के साथ अपना जोश दिखाया। हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रहे थे।
इनकी रही मौजूदगी
तिरंगा यात्रा में यात्रा संयोजक डॉ अलौकिक उपाध्याय,
कार्यक्रम का संचालन दीपक खरे ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से
डॉ. यादवेन्द्र शर्मा, हेमन्त भोजवानी, मनोज गर्ग, संजय जैन, दिलीप वर्मा, ओमप्रताप सिंह, भगवानदास दक्ष, धीरज जैन, धीरज कोहली, राजू कुशवाह, देवेश पचौरी, आदेश सिंघल, राजेश प्रजापति, राधारानी मनवानी, हेमन्त प्रजापति, रेनू गुप्ता, मिनाक्षी वर्मा, विनोद उप्रैती, मनेाज वर्मा, रवि दिवाकर, पूजा शर्मा, उषा शर्मा, हरिकृपा शुक्ला, सुनील करमचंदानी,रवि उपाध्याय, सोनू मदलानी, सूरज शर्मा, दीपविनायक पटेल, निशू कपूर, मुकुल जोशी, प्रेमसिंह धाकड, तसलीम बानो, एलिश कुमार, संदीप, अर्जून पण्डित, रूंचित तित्तल, ह्रदयकांत सारस्वत, मुकुल जोशी, मनोज जोशी सत्तार, शौकीन, हरीओम शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी सम्मिलित रहे।
