“जश्न-ए-क्रिकेट” के तीसरे दिन आगरा वानस्थली विद्यालय की शानदार जीत, जतिन बने हीरो

खेल

 

आगरा, वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता “जश्न-ए-क्रिकेट” के तीसरे दिन का मुकाबला जबरदस्त रोमांच से भरपूर रहा। आज के मैच में आगरा वनस्थली विद्यालय (AVV) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए St. Stephen को 33 रनों से पराजित किया।

आगरा वनस्थली विद्यालय ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 92 रन बनाए। जवाब में St. Stephen की टीम 59 रन पर ऑल आउट हो गई।

टीम के खिलाड़ी जतिन (AVV) ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए “मैन ऑफ द मैच” का खिताब प्राप्त किया।

इस आयोजन में MIGFRE ग्रुप के चेयरमैन वी.के. मित्तल और डायरेक्टर मनीष मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वी.के. मित्तल ने कहा, “खेलों के माध्यम से युवा जीवन में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित होती है।”
वहीं श्री मनीष मित्तल ने प्रेरणास्पद शब्दों में कहा, “खेलेगा तो बढ़ेगा इंडिया। हमारे देश को ऐसे ही जोश से भरे युवाओं की ज़रूरत है।”

इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉलिज पब्लिक इंटर कॉलेज के सौरभ सक्सेना सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में आयोजन सुचारु और प्रभावशाली ढंग से सम्पन्न हुआ।

“जश्न-ए-क्रिकेट” हर दिन के साथ नए उत्साह, नेतृत्व और खेल प्रतिभा को उभारने का मंच बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *