दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान GNRF की वृक्षारोपण अभियान का शानदार आरंभ

Press Release

जनपद आगरा:-पर्यावरण प्रदूषण, वैश्विक तापवृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग) और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए, दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) ने “पौधा लगाना है, पेड़ बनाना है” के संकल्प के साथ एक भव्य वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है, जो पूरे भारत में 7 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक चलेगा।

इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों जैसे विद्यालयों, धार्मिक शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनाना और उनकी देखभाल करके एक हरा-भरा और सुरक्षित भारत बनाना है।

पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ का कथन है:
“जो कोई वृक्ष लगाए, और उससे मनुष्य या जानवर लाभ उठाएं, तो वह उसके लिए सतत पुण्य (सदक़ा-ए-जारिया) बन जाता है।”
तफ़सीर कबीर, खंड 6, पृष्ठ 367

यह अभियान एक ओर इस्लामिक परंपरा के अनुसरण का माध्यम है, तो दूसरी ओर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायुमंडल और छायादार वातावरण तैयार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी है।

GNRF के कार्यकर्ता “प्रकृति को बचाओ” (Save Nature) के विषय पर विभिन्न शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं।

आप भी इस अभियान में भाग लें!
अपने घर, मोहल्ले, गांव या संस्था में एक पौधा अवश्य लगाएं — और प्रकृति को बचाएं।
क्योंकि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, उसे पेड़ बनाना और उसकी देखभाल करना भी ज़रूरी है।इस दौरान गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन टीम ने फाउंड्री नगर स्थित जगदम्बा डिग्री कॉलेज,थाना ट्रांस यमुना,शाह नगर कब्रिस्तान, चौधरी लक्ष्मण सिंह इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया टीम ने इन सभी जगह करीब 200 वृक्ष लगाए और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया ।टीम में मुख्य रूप से आगरा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट हाजी शानू कुरैशी,एडवोकेट यूनिष अल्वी,कारी इमरान,फुरकान अत्तारी, हाजी फिरोज,फरमान अत्तारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *