ऐसे तो नहीं चलेगा PDA, 2027 में सरकार बनना तो दूर…, अखिलेश पर अपर्णा यादव का तीखा हमला

राजनीति

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को अपने देवर और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर प्रधान की हत्या को लेकर तीखा हमला बोला। यहां तक कहा कि ऐसे तो पीडीए नहीं चलेगा। 2027 में सरकार तो क्या कुछ भी नहीं बनेगा।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। इटावा में प्रधान की हत्या पर उसके परिवार से मिलने पहुंची अपर्णा ने कहा कि हत्या किसी की भी हो दुखद है। वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति की हत्या की गई है, ये पीडीए वालों को देखना चाहिए।

ऐसे तो पीडीए नहीं चलेगा 2027 में सरकार बनना तो दूर कुछ भी नहीं बनेगा। अपर्णा दुगावली पंचायत के प्रधान शंभू दयाल वाल्मीकि की हत्या के बाद बुधवार सुबह परिजनों को सांत्वना देने पहुंचीं थीं। बता दें टॉयलेट के विवाद में मंगलवार को गांव के दबंग मुकेश यादव ने वृद्ध प्रधान शंभू दयाल को धक्का दे दिया था। इसमें उनकी मौत हो गई थी। मुकेश पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *