आगरा-26वॉ कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी वीरांगना एवं सैन्य अधिकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में स्थित वीर स्थल पर पुष्पॉजलि अर्पित किये, तत्पश्चात् कलेक्ट्रेट सभागार में कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया एवं कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक अपने अनुभव साझा किये।
उक्त अवसर कारगिल युद्ध में शहीद हुये सैनिक की वीरांगना श्रीमती शकुन्तलादेवी पत्नी शहीद नायब सूबेदार लायकसिंह भदौरिया, श्रीमती सुमनदेवी पत्नी शहीद सिपाही जितेन्द्र सिंह चौहान एवं श्रीमती मोमना बेगम माता शहीद सिपाही हसन मोहम्मद तथा कैप्टन (नौसेना) सुनील कुमार, नौ सेना मेडल (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कर्नल जे०एस० मनराल, (अ०प्रा०) सेना मेडल. (अ०प्रा०) कमांडर राम मोहन शर्मा, (अ०प्रा०) कर्नल राजवीर सिंह, (अ०प्रा०) कर्नल राजेश महेश्वरी, (अ०प्रा०) कर्नल नरेन्द्र सिंह, (अ०प्रा०) कर्नल ए०एस० चौहान, (अ०प्रा०) कर्नल ए०एम० नायडू (अ०प्रा०) कमांडर ए०के० जिलानी (अ०प्रा०) ले० कर्नल जी०एम० खान, (अ०प्रा०) सेना मेडल एवं विभिन्न ब्लॉक के सैनिक बन्धु सदस्य आदि उपस्थित रहे।
———————
