नशीली दवाओं के विरुद्ध रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन
आगरा:-“नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” के अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज द्वारा एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सीके गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का नेतृत्व कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने किया। रैली आगरा कॉलेज से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी रोड एवं गोकुलपुरा क्षेत्र में भ्रमण कर महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में कैडेट्स ने लोगों को नशीली दवाओं और इसकी तस्करी के बारे में जागृत किया।
इस अवसर पर आगरा कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो पीबी झा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्रो पीबी झा ने कहा कि नशीली दवाओं की लत युवाओं के शौर्य और शील दोनों को नष्ट कर देती है। नशे की आदत पड़ जाने पर नौजवान अपने कैरियर को भूल गलत आदतों में पड़ जाता है, जिसका दुष्परिणाम पूरे परिवार और समाज को भुगतना पड़ता है।
संगोष्ठी में प्रो भूपाल सिंह, कैडेट कृति, राखी, विशाल रावत, आर्यन पचौरी आदि ने भी नशीली दवाओं एवं इसकी तस्करी के संदर्भ में अपने विचार रखे।
संगोष्ठी का संचालन सार्जेंट समायरा ने किया।
यूओ लवकुश, तमन्ना, मुब्शिरा, कृष्णा, हिमांशु, आकाश सोलंकी, संजना, मोहित, हिमांशी, अदिति उमा शर्मा आदि कैडेट्स उपस्थित रहे।
