बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को अपनी छोटी मानसिकता को छोड़कर और उससे ऊपर उठकर लोगों को सहयोग देना चाहिए.
मायावती ने कहा कि सर्वजन हिताय और सर्जन सुखाय के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने मानवतावादी संविधान दिया है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को केंद्र में चल रही है. एनडीए की सरकार ने कभी भी इमानदारी से चलने नहीं दिया. केंद्र सरकार ने अपने समय-समय पर संविधान में कई बदलाव किए है. जिसकी बहुजन समाज पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है.
उन्होंने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में चाल चरित्र चेहरे को छुपाने के लिए लोगों को ध्यान हटाने के लिए ऐसी चाले चलती रहती है. संविधान बदलने की नीति में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी दूसरों से मिली रहती है.
बसपा सड़कों पर उतरेगी: मायावती ने कहा कि अगर संविधान के मूल भावना से किसी प्रकार की छेड़छाड़ बंद नहीं किया गया तो बहुजन समाज पार्टी चुप नहीं बैठेगी और पूरे देश में सड़कों पर उतरेगी. देश के संविधान को बार-बार ऐसे परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.
मंदिर ऐसे ही इनका सिलसिला चलता रहा तो हम सबको आगे आना होगा. देश के कई जातियों को लेकर तमाम चीजें सुनने को मिलता है. जाति के आधार पर बहस व टकराव गलत है. सभी राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए.
देश में हिंसा की स्थितियां पैदा किया जा रहा है. मायावती ने कहा कि देश में जातियों को लेकर हिंसा की स्थितियां पैदा किया जा रहा है. दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है. संविधान के खिलाफ कोई कार्य करना गलत हैं. भारतीय संविधान और उसकी उद्देशिका में जिन भी शब्दों का प्रयोग किया गया है.
लंबे समय से उसमें दर्द विचारों को प्रयोग किया जा रहा है. उसमें किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ करना उचित नहीं है. बहुजन समाज पार्टी को ऐसा लगता है कि हमें भी अब अपनी आवाज देश में उठानी पड़ेगी.
