आईसीसी ने किया प्रो अजय तनेजा का सम्मान
आगरा:-डा बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के पूर्व प्रतिकुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति बनने पर आईसीसी द्वारा आज इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस
डा बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय खंदारी, आगरा पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे पदाधिकारीयों ने प्रो अजय तनेजा का माला, पटका पहनाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रो अजय तनेजा ने कहा कि वह अपने घर में सम्मान पाकर अभिभूत हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह पूर्ण निष्ठा से करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षिक उन्नयन के लिए समस्त प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आईसीसी में कार्य करने के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा यह अनुभव आने वाले समय में मेरे काम में आएगा
भरतपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं आईसीसी के महासचिव प्रो राजेश धाकरे ने स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आईसीसी के लिए सम्मान का विषय है कि उनके बीच में से एक और व्यक्ति कुलपति के दायित्व पर पहुंचा है।
आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं आईसीसी के कोषाध्यक्ष प्रो मनोज कुमार रावत ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रो एससी गोयल, प्रो विनोद कुमार, प्रो अमित अग्रवाल, प्रो देवेंद्र शर्मा, डा भूपेंद्र सिंह, प्रो गौतम जैसवार, प्रो हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रो बीपी सिंह, डा संध्या अग्रवाल, प्रो कल्पना चतुर्वेदी, प्रो स्मिता चतुर्वेदी, डा संगीता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
