कोर्ट से के. कविता को झटका, 23 मार्च तक ED कस्टडी में भेजा

Career/Jobs Cover Story Exclusive Life Style Press Release Regional Video News अन्तराष्ट्रीय अन्तर्द्वन्द अपराध खेल धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति मनोरंजन राजनीति राष्ट्रिय व्यापार स्थानीय समाचार स्वास्थ्य

एजेंसी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया और 10 दिन की हिरासत मांगी. अदालत में पेश किए जाने के दौरान कविता ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया और कहा, ‘हम इसे (मामले को) अदालत में लड़ेंगे.’

केंद्रीय एजेंसी कविता (46) को शुक्रवार शाम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार करके दिल्ली ले आई थी. सुनवाई के दौरान, वकील नितेश राणा के साथ कविता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी ने न्यायाधीश से कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘अवैध’ थी.

वकील ने संघीय धनशोधन रोधी एजेंसी पर कविता को गिरफ्तार करते समय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि शीर्ष अदालत ने एजेंसी की ओर से जारी समन के खिलाफ दायर 19 मार्च को कविता की याचिका पर सुनवाई से पहले कविता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था.

– एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *