देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिला आरक्षण को लेकर कहा कि कांग्रेस इसकी पक्षधर है और चाहती है कि वर्तमान परिसीमन के आधार पर मौजूदा विधानसभा सीटों में से एक-तिहाई यानी 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएं।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू करने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। इसे जल्द से जल्द लागू कर विधानसभा में भी महिलाओं को इसका लाभ दिया जाना चाहिए। रावत ने कहा कि यदि विधेयक इसी स्वरूप में लाया जाता है तो कांग्रेस इसका स्वागत करेगी।
लेकिन, परिसीमन के नाम पर ऐसी कोई दूसरी प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे राजनीतिक संदेह पैदा हो या जनता की चिंताएं बढ़ें, तो उसका समर्थन नहीं किया जा सकता है।
