हरी पर्वत व ट्रैफिक पुलिस को नहीं दिखता नो एंट्री में जाते हुए ट्रक

उत्तर प्रदेश

सुल्तानगंज, विजयनगर, गांधीनगर होते हुए निकलते हैं नो एंट्री में ट्रक

आगरा :- आगरा थाना हरीपर्वत के अंतर्गत विजयनगर, गांधीनगर से होते हुए भी निकालते हैं नो एंट्री में ट्रक इसके अलावा सुल्तानगंज चौराहे से भी विजयनगर होते हुए जाते हैं ट्रक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना हरिपर्वत के अंतर्गत विजयनगर आगरा पब्लिक होते हुए गांधीनगर से निकलते हैं नो एंट्री में ट्रक तो कुछ ट्रक सुल्तानगंज की पुलिया से विजयनगर वह विजयनगर से सुल्तानगंज की पुलिया की ओर जाते हुए देखा जा सकता है सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस रोड पर विजयनगर चौकी भी पड़ती है वही गांधीनगर से निकलते वक्त नेहरू नगर चौकी क्षेत्र भी पड़ता है उसके बावजूद भी क्षेत्र से नो एंट्री में ट्रकों का निकलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठता है चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं उसके बावजूद भी सीसीटीवी कैमरे पर निगरानी करने वाले को भी दिखाई नहीं देता आखिर क्यों? क्या किसी हादसे के बाद ही पुलिस इस और जागेगी।
देखने वाली बात यह होगी कि आखिर थाना हरीपर्वत पुलिस वह ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इस और कब कार्रवाई करते हुए नो एंट्री में निकल रहे ट्रकों पर अंकुश लगाया जाता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *