सितारगंज में घर में चोरी करने वाले युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा

अपराध उत्तराखंड

सितारगंज। घर में चोरी कर भाग रहे युवक को परिवारजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार को हरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह व सतनाम सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम कठंगरी, मंजीतफार्म भूरा पुत्र नन्हे निवासी दुपहरिया गेट सिरोली कला किच्छा को पकड़कर कोतवाली लाये।

आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह भूरा घर की दीवार फांदकर घर के अन्दर घुसा। अन्दर से मोटर, केवल बाहर फेंककर बैन्ड लेकर भाग रहा था। भूरा को ग्रामीणों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया। परिजनों ने भूरा को चोरी का सामान सहित पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने सुरजीत की तहरीर पर मुकदमा कर आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *