मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान भगत सिंह कोश्यारी के दीर्घकालिक, समर्पित एवं राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण सार्वजनिक जीवन का उचित सम्मान है। उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक हर भूमिका में प्रदेश और देश को सशक्त दिशा प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का जीवन जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके योगदान से न केवल उत्तराखंड बल्कि संपूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से भगत सिंह कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *