नीलम यादव ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई वैवाहिक जीवन की 24वीं वर्षगांठ

राष्ट्रिय

खुटौना प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, क्षेत्र संख्या-39 की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि नीलम यादव ने अपनी शादी की 24वीं सालगिरह बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस अवसर पर दिनभर उनके आवास पर शुभचिंतकों, समर्थकों और क्षेत्र की जनता का तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं और शुभकामनाएं देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। अपनी शादी की सालगिरह के पावन अवसर पर नीलम यादव ने नेपाल के सकरा स्थित प्रसिद्ध माता छिन्नमस्ता भगवती मंदिर तथा पातो वाली मां डाकनेश्वरी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के दरबार में माथा टेककर अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र के लोगों के सुख-समृद्धि की भी कामना की।
गौरतलब है कि नीलम यादव क्षेत्र की एक सक्रिय, लोकप्रिय और चर्चित महिला जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वे लगातार क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा सहित कई जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नीलम यादव एक ऐसी जनप्रतिनिधि हैं जो हर गरीब, असहाय और जरूरतमंद के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं। किसी भी समस्या को लेकर लोग उनके पास पहुंचते हैं तो वे तत्परता से उसका समाधान करने का प्रयास करती हैं। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता में उनके प्रति खासा विश्वास और सम्मान देखने को मिलता है। शादी की 24वीं सालगिरह के इस खास अवसर पर उनके परिजनों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु वैवाहिक जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *