धामी मंत्रिमंडल की बैठक: साक्षरता, रोजगार, पर्यटन और पशुपालन से जुड़े प्रस्ताव मंजूर

उत्तराखंड राज्य

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को सचिवालय में हुई उत्तराखंड कैबिनेट की मीटिंग में एक शोक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी और मशहूर शूटर और पद्म श्री अवॉर्डी जसपाल राणा के निधन पर शोक जताया गया.

मीटिंग की शुरुआत में कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि-

मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी ने राज्य के विकास, सुशासन और जनसेवा में अहम योगदान दिया. उन्होंने यह भी कहा कि जसपाल राणा ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर शूटिंग में अपनी शानदार उपलब्धियों से उत्तराखंड और देश दोनों को बहुत गर्व महसूस कराया. उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम-

कैबिनेट की बैठक में कुल 12 प्रस्ताव पास हुए. इनमें, उत्तराखंड संस्कृत नियमावली 2026 में संशोधन को मंज़ूरी मिली तो सड़क बनाने के इस्तेमाल होने वाले कोलतार की उपलब्धता ना होने की वजह टेंडर की अनुबंध समय बढ़ाया गया है. इसके साथ ही उत्तराखंड को पूर्णतः साक्षरता घोषित करने को लेकर कैबिनेट में मंज़ूरी मिली है.

आबकारी नियमावली में संशोधन करते हुए अब वेट और सेस में लगाने वाले दोहरे टैक्स को ख़त्म किया गया है. कृषि विभाग में सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई में परफ्यूम की जांच के लिए प्रयागशाला बनाई जाएगी. पर्यटन विभाग द्वारा हिमालय कार रैली के आयोजन को लेकर मंज़ूरी दी गई है, जिसमे 25 देशों के लोग शामिल होंगे.

उपनल के मामले में समान कार्य समान वेतन अब कट ऑफ़ डेट से इतर वालों को मंज़ूरी दी गई है. कारागार नियमावली में अभ्यस्त अपराधी की परिभाषा निर्धारित करते हुए, सेवा नियमावली में भी संशोधन कर विभाग में पदों की संख्या बढ़ाई गई.

राज्य आंदोलन कारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को हाल में हुई भर्तियों में शामिल किया गया है. चारधाम यात्रा में इस्तेमाल में होने पशुओं के बीमा की धनराशि 20 फीसदी सरकार देगी और सरकार 1 करोड़ खर्च करेगी. पशुपालन विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत कृत्रिम गर्भधारण की योजना को मंजूरी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *