नोएडा, 22 मार्च 2026
सलारपुर स्थित भाकियू जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने नोएडा प्राधिकरण, विद्युत विभाग एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा। वक्ताओं ने विशेष रूप से प्राधिकरण द्वारा गांवों की अनदेखी, जन सुविधाओं की कमी तथा किसानों की समस्याओं की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की।
इसके साथ ही सलारपुर में प्रस्तावित बारात घर के निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर ग्रामवासियों ने नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात कर इन मुद्दों का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू नोएडा प्राधिकरण पर पंचायत करने के लिए बाध्य होगी।
बैठक की अध्यक्षता संजय फौजी ने की, जबकि संचालन रविंद्र भगत ने किया।
इस अवसर पर एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, विपिन प्रधान, नवल प्रधान, जोगिंदर भड़ाना, सिंहराज गुर्जर, रामवीर हवलदार, संदीप अवाना, हिमांशु चपराना, अशोक डेढ़ा, मनित नागर, राकेश अवाना, भिखारी लाल गुर्जर, अनिल अवाना, सतपाल अवाना, लीलू बेसोया, संचित चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
