उत्तराखंड में SIR का तीसरा चरण शुरू, फॉर्म-7 से आपत्ति वाले मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

उत्तराखंड राज्य

देहरादून: उत्तराखंड में एसआईआर के तीसरे चरण के तहत दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही जिन भी मतदाताओं के नाम पर फॉर्म- 7 के जरिए आपत्तियां लगाई गई हैं. उन मतदाताओं के साथ ही आपत्ति करने वाले को नोटिस भेजा जाएगा. ये नोटिस ईआरओ या एईआरओ के स्तर से जारी किए जाएंगे. इसी बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंसिंग कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक की.

एसआईआर प्रक्रिया के बेहतर ढंग से संचालन को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के दोनों मंडलायुक्तों को अगले 15 दिन आवंटित जिलों में कैम्प करने के आदेश दिए हैं. यही नहीं, जिलों के डीईओ एवं ईआरओ को दावे एवं आपत्तियों के चरण में सुपर चेकिंग/ फील्ड विजिट अभियान के तहत सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अगले 15 दिन आयुक्त कुमांऊ मंडल को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और आयुक्त गढ़वाल मंडल को देहरादून, हरिद्वार में कैंम्प करेंगें.

इस दौरान दोनों आयुक्त आयोग की ओर से तय मानकों के अनुसार फील्ड विजिट के दौरान मुख्य रूप से ऐसे बूथों को सत्यापन करेंगे. जहां नाम जोड़ने के लिए (फार्म 6) और नाम हटाने के लिए (फार्म 7) के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसके साथ ही जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए है कि रेंडम फील्ड विजट ( बूथों का औचक निरीक्षण) कर सुपर चेकिंग करेंगे. साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर फार्म- 6 के आवेदन 4 फीसदी से अधिक और फार्म 7 के आवेदन 2 फीसदी से अधिक हैं वहां के संबंधित ईआरओ फॉर्म्स का क्रॉस वेरिफाई करेंगे.

एसआईआर समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 और फार्म 8 के तहत प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर तय समय के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि दावे आपत्तियों का निस्तारण तय समय सीमा के अंदर किया जाए.

दरअसल, एसआईआर के दूसरे चरण के तहत 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच कुल 2 लाख 83 हजार 890 दावे एवं आपत्तियां तमाम माध्यमों से प्राप्त हुई हैं. जिसमें फॉर्म- 6 के 1.28 लाख, फार्म- 7 के 1.07 लाख और फार्म- 8 के 47 हज़ार आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिसके बाद 14 अगस्त से एसआईआर के तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *