भरी सभा में एक ही आवाज गूंजी, अध्यक्ष तो योगी तेजपाल ही रहेगा

राष्ट्रिय

मंच से बोले तेजपाल – कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी मिली है, आखिरी छोर तक समाज को जगाऊंगा

गली-मोहल्ले से निकलकर अब दिल्ली तक गूंजेगी योगी समाज की हुंकार

सत्यम सुरेलिया, हुकुम सिंह, रोशन लाल आर्य और यूपी की पूरी टीम ने भरी हुंकार

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-31 की धरती पर बुधवार को योगी समाज ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया। अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन के पांच वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया था, लेकिन देखते ही देखते वह अधिवेशन महापंचायत में बदल गया। हरियाणा, यूपी, राजस्थान, ओडिशा से आए लोगों ने पंडाल को खचाखच भर दिया।

संगठन ने मंच से पांच साल का कच्चा चिट्ठा नहीं, बल्कि पसीने से किया गया काम गिनाया। कहां-कहां समाज के बच्चों को पढ़ाया, कहां-कहां अन्याय के खिलाफ खड़े हुए, इसका एक-एक हिसाब रखा गया।

जब बारी आई नए अध्यक्ष के चुनाव की, तो किसी ने पर्ची नहीं डाली, किसी ने नाम नहीं पुकारा। पूरा पंडाल एक साथ बोल उठा – योगी तेजपाल। सभी पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और बुजुर्ग पंचों ने सर्वसम्मति से योगी तेजपाल को दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया।

ताजपोशी के बाद योगी तेजपाल ने माइक संभाला और कहा, ये माला मेरे गले में नहीं, मेरे कंधों पर कर्ज है। मैं वादा करता हूं, गुरु गोरखनाथ महाराज की सौगंध, यह संगठन अब सिर्फ शहरों के हॉल में नहीं, बल्कि उस आखिरी गांव की चौपाल तक जाएगा, जहां आज भी हमारा समाज अपने हक के लिए लड़ रहा है।

इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बने कटक गौरक्षनाथ मठ के महंत शिवनाथ जी महाराज, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सुरेलिया, पूर्व डीएसपी हुकुम सिंह और राष्ट्रीय संरक्षक रोशन लाल आर्य।

उत्तर प्रदेश से आई टीम ने अधिवेशन में जान फूंक दी। प्रदेश अध्यक्ष चमन उपाध्याय, संगठन मंत्री संजय उपाध्याय, विनोद जोगी पावी, विनोद जोगी मथुरापुर, सलाहकार सोहन लाल, जयकुमार नेताजी, एडवोकेट संदीप जोगी रामपुर, तेजपाल जोगी, धर्मवीर जोगी, जयवीर, राकेश, वीरसिंह, विनोद, श्यामलाल, डॉ. जीतू योगी, छत्रपाल मास्टर जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *