पुलिस विभाग का ही फर्जी सत्यापन करने वाले गिरोह को कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ा।

Video News

पुलिस विभाग का ही फर्जी सत्यापन करने वाले गिरोह को कमिश्नरेट पुलिस ने पकड़ा

प्रमोद यादव

गौतम बुद्धनगर। जिले में थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर तथा फर्जी मोहर (प्रभारी वैरिफिकेशन सैल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद गौतमबुद्धनगर उ0प्र) मुद्रित कर व फर्जी हस्ताक्षर कर घरेलू सहायक/किरायेदारों का फर्जी पुलिस सत्यापन करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार दिनांक 08.08.2024 को थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आदेश से चलाए जा रहे कर्मचारी/किरायेदार सत्यपान के तहत लोटस जिंग सोसाइटी में काम करने वाले कुछ घरेलू सहायक/मैड आदि से पुलिस वेरीफिकेशन के बारे में जानकारी की गई तो पता चला की ग्राम छपरौली में कुछ दुकानदार फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर तथा फर्जी मुहर (प्रभारी वैरिफिकेशन सैल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद गौतमबुद्धनगर उ0प्र). मुद्रित कर व फर्जी हस्ताक्षर कर घरेलू सहायक/किरायेदारों का फर्जी पुलिस सत्यापन कर रहे है।

थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से छपरौली गोल चक्कर से 03 अभियुक्त (1)रजनीश सिंह चौहान पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान (2)राहुल चौहान पुत्र बलबीर चौहान (3)अमित कुमार पुत्र ओमपाल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 03 लैपटॉप, 06 वैरिफिकेशन फार्म की छायाप्रति, 02 वैरिफिकेशन फार्म भरे हुये, एक रबर की मोहर (प्रभारी वैरिफिकेशन सैल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद गौतमबुद्धनगर (उ0प्र)), 02 स्टैम्प पैड नीली स्याही, 32 किता खाली फार्म पेपर व 02 मोबइल फोन बरामद हुए है।

इस तरह से कर रहे थे अपराध- अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा लोटस जिंग सोसाइटी सेक्टर-168 नोएडा में काम करने वाली मैड/किरायेदारों के सत्यपान का काम करते है। इनके पास पूर्व से पुलिस की फर्जी मोहर लगे कागज व 50 रुपये बैंक के चालान रसीद की प्रति है। जिस रसीद को एडिट करके फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी पुलिस सत्यापन करते है तथा फर्जी मुहर (प्रभारी वैरिफिकेशन सैल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद गौतमबुद्धनगर (उ0प्र)) मुद्रित कर व फर्जी हस्ताक्षर कर पुलिस विभाग की छवि धूमिल कर फर्जी पुलिस वैरिफिकेशन करते हैं और अवैध धन अर्जित करते है।
अभियुक्तों का इस तरह से है विवरण- (1)रजनीश सिंह चौहान पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी-ग्राम दोस्तपुर मंगरौली, सेक्टर-167, थाना एक्सप्रेस-वे, नोएडा उम्र-32 वर्ष। (2)राहुल चौहान पुत्र बलबीर चौहान निवासी ग्राम छपरौली, सेक्टर-168, थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर उम्र-25 वर्ष। (3)अमित कुमार पुत्र ओमपाल निवासी-ग्राम मंगरौली, थाना एक्सप्रेस-वे, नोएडा उम्र-30 वर्ष।
अभियुक्त के पास से बरामदगी हुआ सामान यह रहा- जिसमें 1-दो लैपटॉप एचपी व एक लैपटॉप डैल, 2-06 वैरिफिकेशन फार्म की छायाप्रति।, 3-02 वैरिफिकेशन फार्म भरे हुये। 4-एक रबर की मोहर (प्रभारी वैरिफिकेशन सैल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद गौतमबुद्धनगर (उ0प्र)) 5-02 स्टैम्प पैड नीली स्याही। 6-32 किता खाली फार्म पेपर। 7-02 मोबाइल। 8-130 पुलिस वेरीफिकेशन (फर्जी सत्यापित) सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार करनेवाले पुलिस अधिकारियों में- 1.थानाध्यक्ष सुनील कुमार, 2.उ0नि0 अंजुल कुमार,3.उ.नि. श्रीकांत, 4.प्रशि. उ.नि.विशाल, 5.प्रशि.उ.नि. सुनील, 6.प्रशिक्षु म.उ.नि. पूजा,
7.प्रशिक्षु म.उ.नि.सांची चौधरी, 8.का. अंकित थाना एक्सप्रेस-वे नोएड संयुक्त रूप से रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *