थाना स्वारः- आपराधिक षडयन्त्र रचकर वादी के साथ मारपीट करने व अपह्रण करने के अभियोग में चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर । थाना क्षेत्र स्वार के वादी की लिखित तहरीर बावत अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षडयन्त्र रचकर वादी की गाड़ी को ओवरटेक कर रूकवाकर, गाड़ी में मारपीट कर, जबरदस्ती गाड़ी में डालकर जान से मारने की नियत से अपह्रण करके ले जाना, रास्ते में बाजपुर पुलिस को देखकर पीडित द्वारा शोर मचाने पर पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी का पीछा करने पर गाड़ी केलाखेड़ा के पास टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल अवस्था में छोड़ देने के सम्बन्ध में थाना स्वार पर मु0अ0सं0 357/2024 धारा 61(2)/140(1) बीएनएस बनाम 1.अर्जुन भारती पुत्र फरियाद भारती निवासी रायपुर चुन्ना वाला थाना स्वार रामपुर, 2.मदनपाल पुत्र छेदालाल निवासी केशोनगली थाना स्वार रामपुर, 3.राहुल पुत्र नरेश निवासी ग्राम चाऊपुरा मसवासी, थाना स्वार जिला रामपुर 4. पूजा जैन पत्नी वरूण जैन निवासी सुभाषनगर बाजपुर जिला उधम सिंहनगर 5.एक अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के क्रम में अभियुक्त दिपेश पुत्र भूरा निवासी ग्राम हकीमगंज थाना स्वार जिला रामपुर का नाम प्रकाश में आया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 15.08.2024 को थाना स्वार, रामपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग उपरोक्त में वांछित अभि0गण 1. अर्जुन भारती 2. मदनपाल 3.राहुल 4. दिपेश उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर मिलक नौखरीद पुल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
