मिशन शक्ति 5.0 के तहत राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा कक्षा 11 की मेधावी छात्रा अंतिका को बनाया सांकेतिक जिलाधिकारी

Video News

मिशन शक्ति 5.0 के तहत राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा कक्षा 11 की मेधावी छात्रा अंतिका को बनाया सांकेतिक जिलाधिकारी

  1. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित हो रहे छात्र-छात्राओं से जिलाधिकारी ने किया संवाद
  2. छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने शिक्षा के लिए किया प्रेरित
  3. शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने एवं अभिभावकों के सपनों को कर सकते हैं साकार : डीएम


गौतम बुद्ध नगर: मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शक्ति संवाद एवं बालिकाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजकीय इन्टर कॉलेज नोएडा गौतमबुद्धनगर की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा अंतिका को सांकेतिक जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। छात्रा को प्रशासनिक पदों पर कार्यरत होकर किस प्रकार दायित्वों का निर्वहन किया जाता है के विषय में जागरूक किया गया एवं महिला कल्याण विभाग से भी अवगत कराया गया। छात्रा को महिला कल्याण विभाग की सभी योजनाओं (वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड लाइन, महिला निराश्रित पेंशन इत्यादि) के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य तथा कोविड तथा स्पॉन्सरशिप के बच्चों के साथ जिलाधिकारी द्वारा संवाद किया गया। बच्चों को चाइल्डलाइन हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को कड़ी मेहनत से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि अपने भविष्य में जो बनने के सपने देखे हैं, उनको शिक्षा के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए आप सब मन लगाकर अपनी-अपनी पढ़ाई करें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से भी कहा कि आपके बच्चे जो सपने सजाए हुए हैं उनका पूरा करने में उनका पूरा सहयोग करें और समय-समय पर उनको पढ़ाई के प्रति प्रेरित भी करते रहें, ताकि उन्होंने जो सपने देखे हैं वह उनको साकार कर सकें।
कार्यक्रम में बाल सरक्षण अधिकारी विभा त्रिपाठी, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक दीपिका पटेल, आकड़ा विष्लेषक पूनम, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर, चाइल्ड लाइन की टीम एवं छात्र-छात्राओं तथा अभिभावक के उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *