मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जस्ट डॉयल कम्पनी नोएडा में कार्यरत महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया 

Video News

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जस्ट डॉयल कम्पनी नोएडा में कार्यरत महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा श्री रामबदन सिंह व एडीसीपी नोएडा श्री मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एसीपी द्वितीय नोएडा सुश्री शैव्या गोयल द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जस्ट डॉयल कम्पनी नोएडा में कार्यरत महिलाओं को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। वार्ता करते हुये उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बालक/ बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के सम्बन्ध में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति फेस-5.0, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। सभी को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर 181 की भी जानकारी दी गई। उनके द्वारा कार्यरत महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *