पुलिस और लुटेरे बदमाशो के बीच मुठभेड़, 780000 व मोटरसाइकिल पकड़ा गया

Video News

पुलिस और लुटेरे बदमाशो के बीच मुठभेड़, 780000 व मोटरसाइकिल पकड़ा गया

गौतमबुद्ध नगर। सूरजपुर थाने की पुलिस द्वारा जैतपुर गोलचक्कर पर चेकिंग की जा रही थी तभी अचानक 130 मीटर रोड़ से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखायी दिये जिनको चेकिंग के दौरान रोकने का इशारा किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए डेल्टा-1 की तरफ भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में व दो बदमाशो को कांबिंग के दौरान पकड़ लिया गया। पकडे़ गये बदमाशो की पहचान 1.हीरा उर्फ छोटे पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बैंक बिहार कॉलोनी, लोनी, गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष(घायल) 2.नितिन उर्फ मोगली पुत्र देशपाल निवासी बादशाह नगर, दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र 31 वर्ष 3.फरमान पुत्र फिरोज निवासी बैंक बिहार कॉलोनी, खन्नानगर कॉलोनी, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद उम्र लगभग 25 वर्ष के रुप में की गयी है। बदमाशो के कब्जे से लूट के 78,000 रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त 01 स्पलैंडर मोटरसाइकिल, अभियुक्त हीरा उर्फ छोटे के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस तथा इसके दोनो साथियो नितिन उर्फ मोगली व फरमान उपरोक्त के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01-01 खोखा व 01-01 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पूछताछ के दौरान बदमाशो द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा आज से करीब 13 दिन पहले साकीपुर शराब के सैल्समैन की रैकी कर बरामद मोटरसाइकिल से सेल्समैन से करीब 2,48,600 रूपये लूटे थे जिनमें से आज 78,000 रुपये को इनके कब्जे से नगद बरामद कर लिये गये है। अभियुक्त नितिन उर्फ मोगली द्वारा सैल्समैन की रैकी की गयी थी तथा अभियुक्त हीरा उर्फ छोटे, फरमान व पंकज बैसला उर्फ बादशाह द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पंकज बैसला उर्फ बादशाह वांछित है जिसकी तलाश जारी है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *