मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने 4 लोगों की मौत पर भालासैया गांव में पहुंच जताया शोक

Video News

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने 4 लोगों की मौत पर भालासैया गांव में पहुंच जताया शोक

(सुघर सिंह सैफई)

सैफई (इटावा) मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव ने बीते माह 4 महिलाओं की मौत पर शनिवार को सैफई तहसील क्षेत्र के ग्राम भालासैया में शोक संवेदनाएं प्रकट करने पहुंची ।
सैफई क्षेत्र गांव भालासैया निवासी दिलीप शाक्य गुरु पूर्णिमा के पर्व पर अपने पिता की अस्थि विसर्जन करने पिकअप में 28 लोगों को लेकर फर्रुखाबाद गंगा घाट गए थे। वापसी के दौरान फर्रुखाबाद में थाना जहानाबाद क्षेत्र में पिकअप पलट गई, इसमें चार महिलाओं की मौत तथा 21 लोग घायल हुए थे।

इस मौके पर रामनरेश यादव विधानसभा अध्यक्ष जसवतनगर संतोष शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सैफई, हजारीलाल शाक्य प्रधान, टिंकू यादव, राजेंद्र निराला जिलाध्यक्ष संस्कृत प्रकोष्ठ, पुनीत पाल हैवरा, शिवनारायण सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *