पुलिस ने भीडभाड़ इलाकों में चलाया चेकिंग अभियान संदिग्धों की ली गई तलाशी

गौतमबुद्ध नगर। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन व डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह व एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा मॉल, मैट्रो स्टेशन व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों के आस-पास चेकिंग करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे प्रत्येक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली जाये एवं नियमों का पालन न करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखते हुए संदिग्ध लोगो की चेकिंग की जाये।
