सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की सहभागिता इस बात का घोतक है कि पार्टी के साथ साथ हमारी विश्वसनीयता हमारे समाज मे कितनी है:- अनूप गुप्ता, विधानपरिषद सदस्य, प्रदेश महामंत्री व कानपुर-बुंदलेखंड क्षेत्र प्रभारी

Video News

सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की सहभागिता इस बात का घोतक है कि पार्टी के साथ साथ हमारी विश्वसनीयता हमारे समाज मे कितनी है:- अनूप गुप्ता, विधानपरिषद सदस्य, प्रदेश महामंत्री व कानपुर-बुंदलेखंड क्षेत्र प्रभारी

रिपोर्ट – मोहिनी दीपचंद्र

इटावा।जनपद प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश विधानपरिषद सदस्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित ‘सक्रिय सदस्यता कार्यशाला’ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की ।
जनपद आगमन पर एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने सुबह के समय भर्थना विधानसभा के बिरारी ग्राम में व शाम के समय इटावा विधानसभा के नगरपालिका चौराहा क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान को गति देने का काम किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए अनूप गुप्ता ने कहा कि बीते 2 सितंबर 2024 से शुरू हुआ भाजपा का ‘संगठन महापर्व’ “सदस्यता अभियान-2024” का द्वितीय चरण ‘प्राथमिक सदस्यता अभियान’ 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है उसके बाद सदस्यता अभियान का तीसरा चरण ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ शुरू होगा जो 16 अक्टूबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक चलेगा ।
भाजपा नित्य नूतन चिंतन करते हुए आगे बढ़ रही है। भाजपा द्वारा नवम्बर 2014 से शुरू होकर अप्रैल 2015 तक चलाए गए पिछले सदस्यता अभियान में 11 करोड़ की सदस्यता प्राप्त कर दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने की उपलब्धि हांसिल की थी ।

वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान 2024 में भाजपा ने मात्र डेढ़ माह में 8 करोड़ 74 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है जो भाजपा के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को दर्शाता है। भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा सदस्यता अभियान में 2 करोड़ 15 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर अग्रणी भूमिका निभाई है।

सदस्यता अभियान में हम सब कार्यकर्ताओं की सहभागिता इस बात का घोतक है कि पार्टी के साथ साथ हमारी विश्वसनीयता समाज मे कितनी है। ये दौर कार्यकर्ताओ के निर्माण का है जिसको मजबूत करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहें है ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भाजपा सामान्यजनों की पार्टी है। जिसमें कठिन मेहनत करते हुए छोटे से छोटे कार्यकर्ता उच्च पदों पर आसीन हुए है। पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, सीएम योगी आदित्यनाथ इस बात का जीता जागता उदाहरण है। जो साबित करता है भाजपा परिवारवादी पार्टी न होकर सर्व समाज के भागीदारी वाली पार्टी है। विपक्षियों द्वारा भाजपा पर आरक्षण समाप्त करने का आरोप लगाया जाता रहा है किंतु भाजपा में संगठन स्तर पर भी आरक्षण लागू होता है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपने समापन उद्बोधन में जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि* सक्रिय सदस्यता अभियान फॉर्म मंडल स्तर पर वितरण किए जाएंगे आप सभी अपने अपने मण्डल अध्यक्ष से सक्रिय सदस्यता फॉर्म प्राप्त कर सकतें है। कठोर मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट कार्यकर्ताओं का निर्माण करना भाजपा की प्राथमिकता रही है।

सक्रिय सदस्यता अभियान फॉर्म भरकर बनाए गए सदस्यों की सूची व जमा किए गए 100 रुपये की रसीद जमा करनी है। तब जाकर आपकी सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया पूर्ण होगी। सक्रिय सदस्यता फॉर्म 16 अक्टूबर से वितरित किए जाएंगे है जिन्हें भरकर हर हालत में 30 अक्टूबर तक जमा करना होगा। 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रदेश संगठन द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय जांच कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएंगी उसके बाद 5 नवम्बर 2024 को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यता सूची जारी की जाएगी।

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।

कार्यशाला एम प्रमुख रूप से सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, सदस्यता अभियान जिला प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, हरनाथ कुशवाह, सुबोध तिवारी, दीपक नाथ चौधरी, शिवकिशोर धनगर, जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा, जितेन्द्र गौड़, राहुल राजपूत, रजत चौधरी, चक्रेश जैन, राजकमल यादव, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामशरण गुप्ता, डॉ सौरभ दीक्षित, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू चौधरी, आकांक्षा गुप्ता, प्रीति दुबे सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चाओ के अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, सदस्यता अभियान टोली प्रमुख उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *