मुख्य चिकित्सा अधिकारी,इटावा की अनदेखी से साफ सफाई को तरसता जिला अस्पताल परिसर मे बना शवगृह:-जिला महासचिव वीरू भदौरिया

Video News

मुख्य चिकित्सा अधिकारी,इटावा की अनदेखी से साफ सफाई को तरसता जिला अस्पताल परिसर मे बना शवगृह:-जिला महासचिव वीरू भदौरिया

रिपोर्ट मोहिनी दीपचंद

इटावा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी,इटावा की अनदेखी के कारण डॉo भीमराव अम्बेडकर जिला अस्पताल परिसर मे बने शवगृह मे और उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है शवगृह मे चारों तरफ खून बहने के साथ ही चूहों द्वारा भी वहां पर रखे गए शवों को नुकसान पहुंचता है यहां तक की कई बार रखे शव की आँख भी गायब होने के साथ ही कई स्थानों पर चूहों द्वारा काटने के निशान भी होते है।शवगृह मे शव रखने के लिए भी एक दो घण्टे का इंतजार करना पड़ता है
जिला अस्पताल परिसर मे बने शवगृह मे फैली गंदगी को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए समाजवादी पार्टी,इटावा के जिला महासचिव वीरू भदौरिया ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अनदेखी के कारण शवगृह मे शव रखने के लिये परेशानी का सामना करना पड़ता है शवगृह मे गंदगी के अंबार के साथ ही चारों तरफ खून बहता रहता है शवगृह मे प्रतिदिन सफाई भी नहीं होती है जबकि नियमानुसार प्रतिदिन सफाई के साथ सेनेटर किया जाए जिससे वहां कोई कीटाणु न पैदा हो।शवगृह के बाहर भी गंदगी के कारण वहां खड़े होना भी मुश्किल काम है और कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति बीमार हो सकता है ।
प्रशासन इस समस्या पर शीघ्र संज्ञान लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *