डीएम ने निर्माणाधीन विद्यालय का किया निरीक्षण एवं बिल्डिंग में पानी का रिसाव व टूटे फर्श पर दिखाई कड़ी नाराजगी

Video News

डीएम ने निर्माणाधीन विद्यालय का किया निरीक्षण एवं बिल्डिंग में पानी का रिसाव व टूटे फर्श पर दिखाई कड़ी नाराजगी

सूरज गुप्ता/सिद्धार्थनगर।

डीएम डा0 राजा गणपति आर0 ने विकास क्षेत्र नौगढ़़ के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी में प्रोजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है डीएम द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्माण कार्य को समय से व गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में
डीएम द्वारा पी0एम0श्री कम्पोजिट विद्यालय बसौनी में निर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग में पानी का रिसाव था व फर्श जगह-जगह टूटा पाया गया। बिल्डिंग की गुणवत्ता सन्तोषजनक नहीं पाया गया। डीएम ने डीसी निर्माण बेसिक शिक्षा एवं ए0ई0 डीआरडीए को बिल्डिंग की गुणवत्ता की जांचकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने खण्ड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *